इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2025‘ आयोजित
ग्वालियर. ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2025‘ का आयोजन किया गया। जहां ग्लोबल स्कूल के भव्य मंच पर शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉम्पटीशन में मुख्य निर्णायक के रूप में आरती श्रीवास्तव, मेघना शर्मा, सुरभी शितुत ऐलानी, साक्षी शर्मा, मोक्षी अरूष गर्ग और देवांगी पुरंदरे शामिल हुईं। इस अवसर पर ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस., डीन अकेडमिक अनीता मित्तल, सीएओ रेनू अग्रवाल सहित ग्लोबल स्कूल का स्टाफ और प्रतिभागी स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा
इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2025‘ में 22 स्कूलों के 260 से स्टूडेंट्स ने ग्लोबल स्कूल के मंच पर अनुपम प्रस्तुति दी। ग्रेड-1 से लेकर ग्रेड-12 तक के स्टूडेंट्स ने मंच पर अपने खूबसूरत अंदाज में नृत्य कर राजस्थान के कालबेलिया और घूमर नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। स्टूडेंट्स ने गुजरात का डांडिया और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक भावभंगिमाओं के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकनृत्यों व कंटेम्परेरी नृत्य में भी अपने हुनर से सभी को रूबरू कराया। स्टूडेंट्स ने अपने नृत्यों में अभिनय का पुट डालकर उसके संदेश और राष्ट्रीय व सांस्कृतिक भावनाओं को मंच से ही दर्शकों के दिलों को भी छुआ। नन्हें-मुन्ने बच्चों के नृत्य में आकर्षक भावभंगिमा और कदमों के तालमेल देखते बन रहे थे।
मुख्य निर्णायक ने की परिणाम की घोषणा
ग्वालियर स्कूल ग्वालियर में आयोजित इंटर स्कूल डांस कॉम्पटीशन ‘नृत्यांजलि-2025‘ का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी नृत्य प्रतिभा को निखारना था। ऐसे में कॉम्पटीशन में परिणाम पूर्णतः विशुद्ध और विवाद रहित रहे, इसके लिये ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की ओर से बाहर से मुख्य निर्णायक मंडल को बुलाया गया था। जिससे कॉम्पटीशन का परिणाम पूर्ण रूपेण पारदर्शी और विशुद्ध रूप से प्रतिभा के अनुकूल हो सके। कोई भी प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स किसी भी व्यक्तिगत निर्णय से प्रभावित न हो सकें। कॉम्पटीशन के परिणाम को और अधिक शुद्धता प्रदान करने के लिये आईटीएम ग्लोबल स्कूल द्वारा बाहर के अलावा ग्वालियर शहर से भी निर्णायकों को चुना गया था। आपको बता दें कि मुख्य निर्णायक के रूप में आरती श्रीवास्तव, मेघना शर्मा, सुरभी शितुत ऐलानी, साक्षी शर्मा, मोक्षी अरूष गर्ग और देवांगी पुरंदरे उपस्थित रहीं।
ये रहा रिजल्ट
ग्रुप-ए (जूनियर वर्ग) में एकल वेस्टर्न डांस
– प्रथमः विद्याभवन स्कूल
– द्वितीयः नियोटेरिक स्कूल
– तृतीयः माउंट मिट्रा जी स्कूल
ग्रुप-बी (सीनियर वर्ग) में एकल वेस्टर्न डांस
– प्रथमः एएमआई शिशु मंदिर
– द्वितीयः बिलाबोंग स्कूल और ग्लोबल स्कूल
– तृतीयः विद्याभवन स्कूल
ग्रुप-सी एकल कंटेम्पररी डांस
– प्रथमः सिंधिया कन्या विद्यालय
– द्वितीयः ग्लोबल स्कूल और दून पब्लिक स्कूल
– तृतीयः बिलाबोंग स्कूल
ग्रुप-डी एकल शास्त्रीय नृत्य
– प्रथमः गायत्री पब्लिक स्कूल
– द्वितीयः आदित्य वर्ल्ड स्कूल
– तृतीयः ब्लॉसम कॉन्वेंट स्कूल
ग्रुप-ई समूह लोग नृत्य
– प्रथमः जेबी पब्लिक स्कूल
– द्वितीयः दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस)
– तृतीयः सिंधिया कन्या विद्यालय
ओवरऑल ट्रॉफी विजेता- नियोटेरिक स्कूल रहा।
