सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय समारोह इंटरनैशनल स्टेमलेटिक्स का हुआ शुभारम्भ

ग्वालियर -दो दिवसीय समारोह इंटरनैशनल स्टेमलेटिक्स का शुभारम्भ हुआ बालाजी का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्या निशी मिश्रा द्वारा स्वागत उदबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने समस्त बाहर से आई टीमों का स्वागत किया तथा समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को धन्यवाद दिया और छात्र -छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्र- छात्राओं से कहा कि कल्पना ज्ञान से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। ज्ञान सीमित है, लेकिन कल्पना पूरी दुनिया को घेरे हुए है।
मेजबान टीम सिंधिया कन्या विद्यालय सहित 15 अन्य विद्यालय क्रमशः ऐकडेमिक वर्ल्ड स्कूल, छत्तीसगढ़, ए.एम.आई शिशु मंदिर स्कूल, , लिटिल एंजेल हाई स्कूल , ग्वालियर , पाइनग्रूव स्कूल, सोलन, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर, वेल्हम्स बॉयज स्कूल, देहरादून, वेल्हम्स गर्ल्स स्कूल, देहरादून, सनबीम स्कूल, लहरतारा, सनबीम स्कूल, वरुणा, द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर, द एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर, पोद्दार पर्ल स्कूल, क़तर, मेयो कॉलेज,अजमेर,मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर, चन्दरबाला मोदी एकेडमी , अंकलेश्वर द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। समस्त कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटरस विद्यालय आई. टी हैड श्रीमती मेधा गुप्ता तथा गीतांजलि राजपूत हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया क्रमशः रोबो वॉर तथा वॉटर रॉकेट प्रतियोगिताये संपन्न हुई। तत्पश्चात ऐरोनोवा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 12 बजे रोबो-वॉर प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जो 2 स्लॉट मे संपन्न हुई। जिसमे प्रत्येक विद्यालय से 4 प्रतिभागियों ने भाग लिया और यह प्रतियोगिता 4 घंटे तक चली। इस प्रतियोगिता में 2 विद्यालयों के बॉट्स के बीच युद्ध हुआ और जीतने के लिए उनका मुख्य उद्देश्य अपने प्रतिद्वंद्वी बॉट को नष्ट करना था, जिसके लिए वे ब्लेड, ड्रिल, स्पार्क्स ,नाइफ आदि का उपयोग कर सकते थे। इसमें प्रत्येक टीम को एक मैन्युअल वायरलेस बॉट बनाना था जिसमे बॉट को 40 सेंटीमीटर चौड़े और 40 सेंटीमीटर ऊँचे क्षेत्र के अंदर ही बनाना था। बॉट का वजन 5 किलोग्राम से 15 किलोग्राम के बीच मे होना चाहिए था। सिंधिया कन्या विद्यालय से दीप्ति, ऋषिता, वाणी और यशी ने 7.3 किलोग्राम का बॉट बनाया, वेल्हम्स गर्ल्स स्कूल, देहरादून से अलाएंना, परी, सिद्धिका और आर्या ने 8 किलोग्राम का बॉट बनाय। सनबीम स्कूल, लहरतारा के छात्र – छात्राओं अहमद हुसैन, ध्रुव अग्रवाल , गीतांशु कुमार और शुभ बाजोरिया ने 6 किलोग्राम का बॉट बनाया। लिटिल एंजेल हाई स्कूल , ग्वालियर से भविष्य गुप्ता, मनम हबलानी, अथर्व त्रिवेदी और अविरल खंडेलवाल 4.5 किलोग्राम का बॉट बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *