रोशनी घर में हर मंगलवार को जन-सुनवाई, बिजली संबंधी समस्याओं का किया जायेगा निराकरण
ग्वालियर – शहर के नागरिकों की बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये हर मंगलवार को रोशनी घर में भी जन-सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त को भी रोशनी घर में जन-सुनवाई होगी।
इस दिन यह जन-सुनवाई प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जयेन्द्रगंज स्थित रोशनीघर में शहरवासियों की बिजली समस्याओं को जन सुनवाई में एसई संदीप कालरा ने सुना और मौके पर ही उनका समाधान किया है। । विद्युत उपभोक्ताओं से इस जन-सुनवाई का लाभ उठाकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की गई है।
