धराली गांव में फटा बादल, होटल के मलबे में दबे सैकड़ों लोग 4 की मौत 50 से अधिक लोग गायब
धराली. उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से खीर गंगा गांव भी बह गया है। घटना मंगलवार की दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटेज सामने आये है। इनमें दिखाई दे रहा है कि पहाड़ी से वर्षा का पानी और मलबा आया और 34 सेंकेण्ड में पूरा गांव बहा ले गया।
उत्तरकांशी के कलेक्टर प्रशांत आर्या ने बताया कि अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से अधिक लोग गायब है। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ सेना भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है।
चीखने लगे पानी का सैलाब देखकर
पानी का सेलाब गांव की ओर आते ही लोगों में चीख पुकार मच गयी। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी है। यहां पिछले 2 दिनों से भारी वर्षा हो रही है। सीएम धामी ने कहा है कि हम हालातों पर नजर बनाये हुए हैं।
तबाही को पहले और अब की फोटोज से समझिए

उत्तरकाशी में बादल फटने, तबाही और रेस्क्यू की पूरी कहानी, 8 तस्वीरों में…




