पार्वती बांध के 4 गेट खोले गये, 4400 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है

धौलपुर. पार्वती बांध के 4 गेट मंगलवार को फिर से खोले गये है। प्रत्येक गेट को 2 फीट खोलकर लगभग 4400 क्यूसेक पानी की निकासी पार्वती नदी में की जा रही है। सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने इस मामले में जानकारी दी है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 223.41 मीटर है। वर्तमान में गेज लेवल 223.5 मीटर तक पहुंच गया है। बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की भारी आवक की वजह से गेट खोलने का निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया है कि मंगलवार को पानी की अधिकता के वजह से कई सड़क मार्ग अवरूद्ध हो सकते हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी किनारे न जाये। सभी से सावधानी बरतने की अपील की गयी है। प्रशासन की तरफ से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कदम उठाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *