गैस कटर से एटीएम काटकर ले गये 2.50 लाखों रूपये से अधिक नगदी
गुना. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होंडा शोरूम के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को गैस कटर से काटकर नगदी चोरी कर ले गये। शनिवार की सुबह चोरी का पता चलते ही लोग निकालने पहुंचे। फिलहाल पुलिस की जांच में जुटी है। चोरी गयी रकम का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। घटना रात के समय हुई जब इलाके में सन्नाटा था। बदमाशों ने गैस कटर का उपयोग कर एटीएम मशीन को काटा और उसमें रखी नगदी को लेकर मौके से फरार हो गये। एटीएम वर्षो से एक किराये की दुकान में संचालित हो रहा है। लेकिन यहां अधिक लेन-देन नहीं होता है। इसके बावजूद बदमाशों ने इस एटीएम को निशाना बनाया है।
बदमाशों को ढूंढ रही है पुलिस
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है। अज्ञात बदमाशों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बतायाहै कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जायेगा।
बैंक अधिकारियों को दी गई जानकारी
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। ATM में चोरी के वक्त कितना नकद था, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि मशीन में दो लाख रुपए से अधिक की राशि थी, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

