सीएम हो या मंत्री, इंदौर के लिए झगड़ लेता हूं- मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। बहुत कुछ दिया है, देश और प्रदेश में मेरी पहचान है तो वह आप लोगों के प्रेम और आशीर्वाद के कारण है इसलिए इंदौर के लिए मैं किसी से भी झगड लेता हूं, चाहे मुख्यमंत्री हो या कोई बडा मंत्री मुझे झगडने में कोई तकलीफ नहीं होती है। विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड की लागत से बनने वाली एक सडक का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी कहते है कि इंदौर एक नया दौर है। यहां बडे मधुर लोग रहते है।

हमारा इंदौर हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मुझे घर की सिकनेस नहीं होती लेकिन इंदौर की होती है। 5 से 6 दिन होते है तो लगता है कि इंदौर जाऊं। यहां की हवा लोगों के प्रेम का अलग आनंद है। यहां लोग काम को भूलते नहीं है मेरे महापौर दौर के काम आज भी यहां लोग याद रखते है यहां के लोग वफादार है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए। हर क्षेत्र में इंदौर हमारा नंबर वन होना चाहिए। अभी सफाई में नंबर वन है। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में इंदौर निरंतर प्रगति के नवीन शिखरों की ओर अग्रसर है।


