MP हाईकोर्ट में जल्द 11 जजों की होगी नियुक्ति,केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी

जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को 11 नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति द्वारा इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने साझा की। जल्द ही नवनियुक्त जजों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि स्वीकृत पदों की कुल संख्या 53 है। फिलहाल कोर्ट में 34 जज कार्यरत हैं। नई नियुक्तियों से लंबित मामलों के तेजी से निपटारे में मदद मिलने की उम्मीद है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर हुई नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने न्यायिक सेवा अधिकारियों को पदोन्नत करने और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *