बोइंग के टेकऑफ के समय लैंडिंग गियर में लगी आग, विमान में 179 यात्री सवार थे, बड़ा हादसा टला
वॉशिंगटन. अमेरिकन एयरलाइंस के विमान एए3023 में शनिवार को डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय लैंडिंग गियर में आग लगी। लैंडिंग गियर में आग लगने के बाद विमान में सवारी सभी 173 यात्रियों को 6 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बोइंग 737 मैक्स विमान डेनवर से मियामी के लिये रनवे 34एल से उड़ान भर रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक यह समस्या विमान के टायर में आयी है। जिसकी वजह से विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा। डेनवर एयरपोर्ट ने पुष्टि की कि सभी यात्रियों सहित चालक दल सुरक्षित है। घटनास्थल पर 5 लोगों का मूल्यांकन किया। लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि गेट पर एक व्यक्ति को मामूली चोट की वजह से मेडीकल के लिये अस्पताल ले जाया गया है।
