बाइक से आये बदमाश युवक से छीन ले गये 50 हजार रूपये, मां का इलाज कराने झांसी से आया था

ग्वालियर. झांसी एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने बातों में फंसाकर 50 हजार रूपये छीन लिये। घटना शनिवार की शाम को कम्पू थाना स्थित हॉकी अकादमी के पास की है। युवक ने बताया है कि वह बीमार मां के लिये फल खरीद रहा था। तभी बाइक सवार उससे रूपये छीनकर ले गये। पीडि़त कम्पू थाना पहुंचा तो पुलिस ने मामले की गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।
उत्तर प्रदेश के झांसी के बिजौली स्थित ग्राम सैयंर निवासी अंकित यादव ने बताया कि वह अपनी मां का इलाज कराने के लिये ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय आया था। शनिवार की शाम को जब वह अस्पताल के पास ही एक फल के ठेला से अपनी मां के लिये फल खरीद था।
तभी कुछ चार से पांच बदमाश आए और पहले बातचीत में लगाया फिर दो बदमाश उससे 50 हजार छीन ले गए। यह रुपए वह अपनी मां के इलाज के लिए लाया था। वारदात के बाद बदमाश कंपू की तरफ भाग निकले। मामले की शिकायत कंपू थाने में की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि एक शिकायती आवेदन आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *