ऑनलाइन गेम से हिन्दू लड़कियों का ब्रेनबॉश्, डार्कवेब -क्रिप्टो से फंडिंग, आगरा धर्मान्तरण सिंडिकेट का पाकिस्तान कनेक्शन

आगरा. यूपी के आगरा के धर्मान्तरण सिंडिकेट की जांच में कश्मीर और पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। देशभर से पकड़े गये 14 आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि यह गैंग ऑनलाइन गेम और लूडोस्टार के माध्यम से युवाओं का ब्रेनवॉश करता था। इसके बाद धर्मान्तरण किया जाता था। क्राउड फंडिंग और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा जुटाया जा रहा था। इन पैसों को फिलिस्तीन तक भेजा जाता था। 3 आरोपियों के पास डार्क वेब की अच्छी जानकारी मिली है।
वह बातचीत के लिये डार्कवेब और सिग्नल जैसी सुरक्षित प्लेटफार्म उपयोग करते थे। ताकि पूरा खेल सीक्रेट रहे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का मकसद 2050 पूरे भारत में इस्लाम फैलाना था। धर्मान्तरण की शिकार हुई एक पीडि़ता सुमैया ने बताया कि कश्मीर में उसे दावह के लिये बुलाकर योजना बताई गयी थी। आरोपियों के कश्मीर और पाकिस्तान में बैठे लोगों से संबंध के सबूत मिले है। हिन्दू से मुस्लिम बनाई गयी लड़कियों का संपर्क पाेिकस्तान में बैठे उन लोगों से करवाया जाता था जो धर्म परिवर्तन और इस्लाम के बारे में उन्हें जानकारी देते थे। कुछ पीडितायें कश्मीर की लड़कियों से जुड़ी मिली जो उन्हें अपने परिवार और धर्म के खिलाफ जहरीले विचार भरती थीं उनको धर्म परिवर्तन के लिये मानसिक रूप से तैयार करती थी।
यही लड़कियां उन्हें पाकिस्तान से चलने वाले ग्रुप में शामिल करवाती थी। रहमान कुरैशी नाम के आरोपी से आगरा पुलिस और केन्द्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की है। उसने स्वीकार किया कि क्राउड फंडिंग के साथ वह क्रिप्टो करेंसी के जरिये पैसे का लेन-देन करता था। उसकी मदद से फिलिस्तीन से धन आया और गया। इसी जांच में सामने आया कि धर्म परिवर्तन करने वालों के पाकिस्तान और कश्मीर से जुड़े-नेटवर्क से संबंध थे।
दावह के माध्यम से धर्मान्तरण
हिन्दू लड़कियों को इस्लास्मिक बौद्धिक विमर्श में शामिल किया जाता था। जहां हिन्दू धर्म और परिवार के खिलाफ नकारात्मक सोच डाली जाती थी। कश्मीर में रहने वाली कुछ लड़कियां पाकिस्तान ग्रुप से उन्हें जोड़ती थी। गैंग दावह की प्रक्रिया अपनाता था। उसका मकसद 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाना बताया गया। इस प्रक्रिया के जरिये भावनात्मक या मानसिक रूप से कमजोर लड़कियों को टारग्रेट किया जाता थां ऑनलाइन गेम्स जैसे लूडोस्टार के माध्यम से हिन्दू लडके-लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें फंसाया जाता था। डार्कवेब और सिंग्नल जैसे सुरक्षित प्लेटफार्म पर सकंपर्क कर बातचीत की जाती थी। रहमान गैंग का पाकिस्तान कनेक्शन है। यह गैंग ऑनलाइन लूडो गेम से लड़कियों को निशाना बनाते थे। अब्दुल रहमान के धर्मान्तरण गैंग से पूछताछ में आईएसआईएस कनेक्शन मिला है।
ये है धर्मांतरण गैंग की मॉडस ऑपरेंडी…
1. हिंदू लड़कियां पाकिस्तानी लोगों के प्रवचन सुनती थीं. कुछ लड़कियां कश्मीरी महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी थीं, जो उनके परिवार और हिंदू धर्म के खिलाफ जहर भरती थीं.
2. हिंदू लड़कियों को पाकिस्तान से चलने वाले व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा जाता था. इनमें कुछ लड़कियां तनवीर अहमद और साहिल अदीम आदि से जुड़ गई थी.
3. पुलिस पूछताछ से यह बात भी सामने आई है कि रहमान कुरैशी के द्वारा क्राउड फंडिंग और क्रिप्टो करंसी के साथ-साथ डॉलर से भी आदान-प्रदान फिलीस्तीन को किया गया है.
4. ऑनलाइन गेम्स जैसे कि लूडोस्टार आदि खेलते हुए हिन्दू लड़के और लड़कियों को आकर्षित किया जाता थआ. उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था.
5. साल 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम को फैलाने के उद्देश्य से धर्मांतरण सिंडिकेट काम कर रहा था.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *