1 अगस्त से यूपीआई सहित 6 बने नियमों में हो रहा है बदलाव, बढ़ सकता है मंथली खर्च

नई दिल्ली. प्रत्येक महीने की तरह अगस्त2025 में भी कई फायनेंशियल नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जो आम आदमी की जेब पर असर डाल सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के नियम एलपीजी, के दाम में बदलाव देखने का मिल सकता है तो वहीं यूपीआई को लेकर भी कई चेंजेज होने वाले हैं। यह 6 बदलाव आपकी जेब पर बोझ डाल सकते हैं। आपके बजट को प्रभावित कर सकते है। जानते हैं अगलेमाह से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं।
1- क्रेडिट कार्ड में बदलाव
अगर आप एसबीआई कार्ड होल्डर्स हैं तो आपको एक बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि 11 अगस्त से एसबीआई ने कई को ब्रांडेड क्रेडिट काडर््स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बन्द कर रहा है। अभी तक एसबीआई, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर कुछ ईलाइट और प्राइम काडर््स पर 1 करोड़ रूपये या 50 लाख रूपये का कवर देता था।
2- एलपीजी के दाम में बदलाव
हर माह की तरह ही इस माह भी रसोई गैस या कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है। 1 जुलाई को 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया था। इसे 60 रूपये सस्ता कर दिया गया था। कई बार कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है। लेकिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम में अभी तक बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में 1 अगस्त से रसोई गैस के दाम में कटौती का अनुमान है।
3- पीएनजी, सीएनजी के दाम में बदलाव
अक्सर देखा जाता है कि तेल कंपनियां सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी हर माह बदलाव करती है। लेकिन अप्रैल के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतिम बार 9 अप्रैल को सीएनजी-पीएनजी के दाम में बदलाव हुआ था। तब मुंबई में सीएनजी 79.50 प्रतिकिलो ग्राम और पीएनजी 49रूपये प्रति यूनिट हुई थी। यह बढ़ोत्तरी 6 माह में चौथी बार की गयी थी।
4- एटीएफ के दाम में बदलाव
1 अगस्त से एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में भी बदलाव हो सकता है। क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों माह की पहली तारीख को एलपीजी प्राइज ही नहीं। बल्कि एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम में भी बदलाव करता है। इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव यात्री के टिकट के दामों पर सीधा पड़ता है।
5- बैंक हॉलिडे
भारतीय रिजर्व बैंक हर माह बैंकों की हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। वीकेंड को छोड़कर त्योहार और अन्य जरूरी डेट पर आरबीआई बैंकों को बन्द करने क लिये निर्देश देता है। हालांकि यह अवकाश अलग-अलग जहों के लिये अलग-अलग डेट पर हो सकती है।
6- UPI के बदल रहे ये नियम
1 अगस्‍त से UPI को लेकर कई नए नियम लागू होंगे. अगर आप नियमित तौर पर Paytm, PhonePe, GPay या किसी अन्‍य पेमेंट थर्ड प्‍लेटफॉर्म का यूज करते हैं तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने आपके लिए दबाव कम करने और बेहतर पेमेंट सुविधा देने के लिए कई नियम बदले हैं. NPCI ने कुछ नए लिमिटेशन लगाई हैं, जो आपके पेमेंट को प्रभावित नहीं करेंगे, लेकिन बैलेंस चेक, स्टेटस रिफ्रेश और अन्य चीजों पर लिमिट लगाते हैं.
अब आप एक दिन में अपने यूपीआई ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे.
अब आप मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट्स को दिन में सिर्फ 25 बार चेक कर पाएंगे.
AutoPay ट्रांजेक्‍शन जैसे नेटफ्लिक्स या म्यूचुअल फंड की किसत अब सिर्फ 3 समय स्‍लॉट में प्रॉसेस होंगे. सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे और रात 9.30 बजे के बाद. अब आप फेल ट्रांजेक्‍शन का स्‍टेटस सिर्फ 1 दिन में 3 बार चेक कर पाएंगे और हर चेके बीच में 90 सेंकेड का अंतर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *