लड़की बोली-न्यूड फोटो-वीडियो को वायरल करने की देता था धमकी, पीएससी की तैयारी करने आई तो हुआ योन शोषण

भोपाल. हाईप्रोफाइल ड्रग पैडलर यासीन अहमद उर्फ मछली के चाचा शारिक मछली के खिलाफ युवती सामने आयी है। पीडि़ता ने शारीरिक और उसके 2 गुर्गो के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और न्यूड वीडियो-फोटो वायरल के आरोप लगाये है। शिकायत आनंदनगर पुलिस चौकी में की गयी थीं जिसकी जांच एमपी नगर थाने की एक महिला सब इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है। पीडि़ता बयान दर्ज कर लिये गये हैं। जल्द तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की जा सकती है।
22वर्षीय पीडि़ता ने 2019 से अक्टूबर 2024 तक शोषण करने के आरोप लगाये है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी चाचा शाहवर का तलैया थाने से बुधवारा तक जुलूस निकाला गया है। जबकि भतीजे यासीन अहमद को पुलिस राजस्थान लेकर गयी है। पीडि़ता ने बयान में बतायाहै कि 2019 में जब वह 11वीं में थी। तब पीएसी की तैयारी के लिये आनंद नगर स्थित रजक कोचिंग क्लास जाती थी। तब कोचिंग संचालक ने उसका परिचय दिव्यांश अहिरवार से करवाया था।
दिव्यांश ने स्वयं को मैनिट का छात्र बताया था। कोचिंग खत्म होने के बाद एक दिन दिव्यांश ने मुझे अपनी स्कूटी से घर छोड़ने के लिये कहा तो पीडि़ता बोली -दिव्यांश मुझे पटेलनगर स्थित अपने घर ले गया और एमपीपीएससी की किताबे देने के बहाने कमरे में बुलाया। वहां उसने कोल्डड्रिक दी। जिसे पीते ही मैं बैहोश हो गयी थी जब होश आया तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे।
अश्लील वीडियो शूट कर ब्लैकमेल शुरू किया
पीड़िता के मुताबिक बाद में दिव्यांश ने न्यूड वीडियो और फोटो बना लिए थे और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस डर से उसने अपने पिता से मिलने वाले कोचिंग के पैसे दिव्यांश को देने शुरू कर दिए। पीड़िता के पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी थी। इसी वजह से उसने दिव्यांश द्वारा किए जा रहे शोषण के बारे में अपने पिता को नहीं बताया। इस बीच, दिव्यांश ने उसे बार-बार ब्लैकमेल किया और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। मना करने पर मारपीट भी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *