सोमवार-मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष भाजपा कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं से करेंगे मुलाकात, एक मंत्री भी होगा

भोपाल. भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात करने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। अभी तक अध्यक्ष के कार्यालय में मेल मुलाकात का कोई निश्चित समय और दिन तय नहींथा। लेकिन अब भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हफ्ते में 2 दिन सोमवार और मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आये कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करेंगे।
बुधवार से लेकर रविवार तक प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल जिलों के प्रवास, बैठकें और पार्टी केे कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष से भेंट -मुलाकात का दिन तय होने से प्रदेश कार्यालय में प्रतिदिन नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों की लगने वाली भीड़ भी कम होगी।
जिला कार्यालयों पर मिलेंगे विधायक, सांसद
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों को ये सलाह दी है कि वे विधायकों, सांसदों से चर्चा करके उनके साथ जिला कार्यालय पर बैठें। इससे कार्यकर्ताओं और आम जनता में अच्छा संदेश जाएगा। शनिवार-रविवार के दिन विधायकों, सांसदों को अपने जिले के भाजपा कार्यालय पर बैठकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से मेल मुलाकात करने की सलाह है।
प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे मंत्री
भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राज्य सरकार के एक मंत्री को रोज बैठने की व्यवस्था पर मंथन चल रहा है। राज्य सरकार के मंत्री पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।शिकायती आवेदनों को संबंधित विभागों में भेजकर निराकरण कराएंगे। इससे कार्यकर्ताओं की मंत्रियों से सहज मुलाकात भी हो सकेगी और समस्याएं भी आसानी से सुलझ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *