दो बच्चियां सहित महिला बहीं, एक की मौत

भोपाल. एमपी मे गुरूवार को तेज वर्षा का दौर जारी रहा। रायसेन में 9 घटे में 2.3 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी में 1.6 इंच पचमढी में 1.5 इंच भोपाल में सवा इंच वर्षा हुई है। वहीरं, दतिया, शिवपुरी और सागर में आधा इंच वर्षा हुई है। बैतूल, नर्मदापुरम, दतिया, उज्जैन, छिंदवाडा, जबलपुर, सहित 20 से अधिक जिलों में वर्षा दौर चलता रहा है।
अशोकनगर के मंुगावली में 4घंटे तेज वर्षा हुई है। इससे वहां नदी-नाले उफान पर आ गये। कई धरों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। गलियों में भी पानी का बहाव तेज था। इधर, विदिशा के सिरोंज में एक कार पुलिया से बह गयी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-रस्सी के सहारे बाहर निकाला। विदिशा जिले में ग्यारसपुरा के पास मनोर पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। यहां एक गर्भवती फंस गयी। पुलिस और होमगार्ड जवानों रे रस्सी के सहारे उसे पुलिया पार कर अस्पताल पहुंचाया। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में काली पहाड़ी गांव से पैदल निकले एक ही परिवार के 15 सदस्यों में से तीन लोग उफनते नाले में बह गए। इनमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियों को परिजन ने बचा लिया। ये परिवार रतनगढ़ वाली माता मंदिर की पदयात्रा पर निकला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *