अनिल अंबानी की 50 कंपनियों पर ED की रेड

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुडे 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें करीब 50 कंपनियां शामिल है। 25 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यस बैंक से लिए 3000 करोड रुपए के लोन धोखाधडी मामले में गुरूवार 24 जुलाई को की गई ये रेड दिल्ली और मुंबई में चल रही है। ये छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 17 के तहत की जा रही है। ये कार्रवाई सीबीआई की ओर से दर्ज दो एफआईआर और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बडौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी जैसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। बता दे कि अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुडी कंपनियों पर छापेमारी करने के लिए ईडी की टीम सुबह पहुंची थी।

यह विजुअल्स मुंबई के रिलायंस सेंटर के हैं। यहां ED की छापेमारी चल रही है। - Dainik Bhaskar
ईडी ने कार्रवाई क्यों की
मामला 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अनिल अंबानी से जुडे रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को दिए गए करीब 3000 करोड रुपए के लोन से जुडा है। ईडी की शुरूआती जांच में पता चला है कि इन लोन्स को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और ग्रुप की अन्य इकाइयों में डायवर्ट किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि यस बैंक के बडे अधिकारियों को शायद रिश्वत दी गई है।
जांच में कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं
ईडी का कहना है कि ये एक सोचा-समझा और सुनियोजित प्लान था, जिसके तहत बैंकों, शेयरहोल्डर्स, निवेशकों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को गलत जानकारी देकर पैसे हड़पे गए। जांच में कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं, जैसे कमजोर या बिना वेरिफिकेशन वाली कंपनियों को लोन। कई कंपनियों में एक ही डायरेक्टर और एड्रेस का इस्तेमाल। लोन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों का न होना। फर्जी कंपनियों में पैसे ट्रांसफर करना। पुराने लोन चुकाने के लिए नए लोन देने की प्रक्रिया (लोन एवरग्रीनिंग)।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *