घायल कांवडि़यों का स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री

ग्वालियर. प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट गुरूवार की सुबह अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने शिवपुरी लिंक रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में घायल कांवडि़यों का हाल जाना । प्रभारी मंत्री ने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। इस बीच कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
ठसके बाद प्रभारीमंत्री घाटीगांव के सिमरिया पंचायत स्थित बंजारों का पुरा पहुंचे। वहां उन्होंने घटना में मारे गये पूरन बंजारा, रमेश, दिनेश, और धर्मेन्द्र उर्फ छोटू के परिजनों से मुलाकात की, शोक संतृप्त परिवारों को सांत्वना दी और अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिये। यह हादसा 2 दिन पूर्व हुआ था। घांटीगांव के सिमरिया पंचायत से 13 लोग कांवड भरने निकले थे। सभी भदावना स्थित शिवमंदिर के झरने से जल लेकर घाटीगांव लौट रहे थे। वह बुधवार को महादेव का अभिषेक करने वाले थे। लेकिन शीतला माता मंदिर तिराहे पर पहुंचते ही घटना घटित हो गयी। दुर्घटना के वक्त कांवडि़ये अपने घर से लगीाग 35 किमी दूर थे।
4 लाख की आर्थिक सहायता दी थी
बुधवार सुबह ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। कलेक्टर चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिस कार ने कांवड़ियों को टक्कर मारी थी, उसका नंबर MP09 WD-0226 है। इस हादसे में 4 कांवड़ियों की जान चली गई थी। पुलिस ने कार चालक नितिन बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। नितिन गोकुलपुर, गिरवाई का रहने वाला है। पूछताछ में नितिन ने बताया कि घटना के समय कार में उसके साथ सनी परिहार, प्रदीप परिहार और 2 अन्य लोग भी सवार थे। वे सभी डबरा बर्थडे मनाने जा रहे थे। यह कार नितिन ने राहुल बाथम से मांगी थी। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
