धर्मान्तरण-कैसे दीपाली से अमीना और खुशी बनी जोया

आगरा. मेरी 33 वर्षीय बेटी दीपाली 2021 में पीएचडी करने की तैयारी कर रही थी। तभी वह उधमपुर की निवासी साइमा से मिली। साइमा का एक नाम खुश्बू भी था। उससे मिलने के बाद दीपाली का व्यवहार बदलने लगा। वह कती -पाना आज पूजा-पाठ करना छोड़ दो।
मुझे शक हुआ तो उसे समझाने का प्रयास किया। उसने मुझसे बात करना कम कर दिया। दिनभर छोटी बेटी खुशी के साथ कमरे में रहने लगी। उसे दूसरे धर्म की बातें बताती थी। कुछ दिन के बाद छोटी बेटी भी अपनी बहन से प्रभावित हो गयी तो फिर 24 मार्च को दोनों घर से कहीं चली गयी।
आगरा के रहने वाले रमेश की FIR ने एक अंतरराष्ट्रीय धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा किया। इसके बाद सिंडिकेट से जुड़े 6 राज्यों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें अमेरिका, लंदन, कनाडा, कतर और UAE जैसे देशों की एजेंसियों से फंडिंग मिल रही थी। लापता बच्चियों को भी बंगाल से रेस्क्यू कर परिवार को सौंपा गया। तब पता चला कि दीपाली ‘अमीना’ और खुशी ‘जोया’ बन चुकी हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि दोनों बहनों को टारगेट बनाने वाली गैंग हिंदू लड़कियों को ‘लव जिहाद’ और कट्टरपंथी बनाने की गतिविधियों में शामिल है। ये ISIS के पैटर्न पर धर्मांतरण करा रही है। इस गैंग के पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। गैंग का सरगना अब्दुल रहमान और आयशा अब तक सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। दोनों ने खुद भी धर्मांतरण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *