न स्वच्छ पानी, बड़ता नशे का कारोबार किस बात की है यह सरकार : कांग्रेस
ग्वालियर -महानगर की जनता को उसकी बुनियादी सुविधाए दिलाने के लिए, बिगड़ती कानून व्यवस्था सुधारने के लिए, अपराधीराज पर अंकुश लगाने के लिए, नशे का बड़ता कारोबार को रोकने के लिए, ग्वालियर सहित प्रदेश की जनता को जर्जर सड़को से निजात दिलाने के लिए, महंगी और बार-बार गुल होती बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए, स्वच्छ पानी दिलाने के लिए, जनता पर बड़ता टेक्स का बोझ कम कराने के लिए, खाद की अनुउपलब्धता को समाप्त करने के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मप्र के समस्त जिलों में कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया, इस तारतम्य में महानगर में कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिती में सभी कांग्रेसजन अल्कापुरी तिराहे पर एकत्रित हुए जहां से तख्तियों पर ‘‘साफ पानी दो‘‘ ‘‘जर्जर सड़के ठीक करो‘‘ ‘‘बिजली समस्या दूर करो‘‘ ‘‘नशे के बड़ते कारोबार पर अंकुश लगाओ‘‘ ‘‘बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीेक करो‘‘ ‘‘जनता पर बड़ता टेक्स का बोझ कम करो‘‘ ‘‘निकलों बाहर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानो से‘‘ आदि नारो के साथ कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच किया, जहां पर पहुंचकर मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एस.डी.एम. अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस महानगर सहित सम्पूर्ण मप्र में जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाए दिलाए जाने के लिए ज्ञापन के माध्यम से ध्यान अकार्शित करना चाहती है, कांग्रेस पार्टी सदैव जनसरोकार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। महानगर सहित सम्पूर्ण मप्र की जनता आज जिन गंभीर समस्याओं से त्रस्त है, वह वर्तमान शासन की विफलताओं का परिणाम है। मप्र की आम जनता असुरक्षित, असुविधा और उपेक्षा का जीवन जीने को मजबूर है। कांग्रेस आपके संज्ञान में निम्नलिखित जनसमस्याओं को लाना चाहती है, जिनका त्वरित समाधान आवश्यक है।
