8th Pay Commission- मैराथन बैठक, 18 हजार से बढ़कर 51 हजार हो सकती है बेसिक सैलरी
ग्वालियर. 8th Pay Commission का गठन जल्द होने जा रहा है। जनवरी 2026 तक इसे लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसे लेकर राज्य वित्तमंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी है कि 8th Pay Commission को लेकर राज्य सरकारों, वित्त मंत्रालय और संबंधित विभागों से परामर्श की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जायेगा।
इस आयोग के तहत केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन और भत्तों में बढ़ोत्तरी हो जायेगी। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगी। महंगाई भत्ता और फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ेगा। जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इस आयोग के तहत केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन और भत्तों में इजाफा हो जायेगा। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। महंगाई भत्ता और फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ेगा। जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। आपकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है।
8वें वेतन आयोग के तहत 3 गुना बढ़ जायेगा वेतन
अनुमान है कि 8th Pay Commission के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी के बम्पर उछाल देखने को मिलेगी। बेसिक सैलरी में लगभग 3 गुना बढ़ोत्तरी हो सकती है। जो एक्रोयड फार्मूला के तहत संभव होगा। अगर यह फॉर्मूला 8वें वेतन आयोग के तहत ही उपयोग किया जाता है। सैलरी और पेंशन का कैलकुलेशन 2.86 फिटमेंट के आधार पर होगा। इसका मतलब है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी 18हजार रूपये से बढ़कर 51,480 रूपये तक हो सकती है। वहीं पेंशन 9 हजार रूपये 25ख्740 हो जायेगी।
इस फार्मूले से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
8th Pay Commission के तहत सैलरी में ठीक वैसे ही इजाफा होगा। जैसे ही 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के लागू होने पर हुआ था। कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोत्तरी के लिये एक्रोयड फार्मूले का इस्तेमाल किया जायेगा।
क्या है यह फार्मूला
डॉ. वालेस एक्रोयड ने यह फॉर्मूला पेश किया था। जिसे जीवन के न्यूनतम लागत तय करने के लिये डिजाइन किया गया था। इस फॉर्मूले में यह बताया गया था। एवरेज कर्मचारियों की पोषण संबंधी जरूरतों के आधार पर सैलरी का कैलकुलेशन किया जाना चाहिये। इस फॉर्मूले को बनाते समय भोजन, कपड़ा और मकान जैसी कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया था। 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन ने 1957 में इस फॉर्मूले को अपनाया गया था।
