“नशे से दूरी है ज़रूरी“- पुलिस का हर हस्ताक्षर बने नशा मुक्ति का संदेश
ग्वालियरः “नशे से दूरी है जरूरी“ जन-जागरूकता अभियान के तहत 22 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से हस्ताक्षर बोर्ड लगाया गया। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर किया गया और उनके द्वारा जनसुनवाई में आये हुए लोगों को नषे से दूरी है जरूरी बोर्ड पर हस्ताक्षर कर कर पुलिस के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों व थानों में व्हाइट बोर्ड लगवाए गये है जिस पर सभी नागरिक अपने हस्ताक्षर करें और संकल्प लंे न केवल अपने आप को बल्कि अपने परिवार व रिष्तेदारों को भी नषे से मुक्त करने का संकल्प लें। ग्वालियर को नषा मुक्त बनाने में सामाजिक संगठन, व्यावसायिक संगठन, स्कूल-कॉलेज व छात्रावास तथा अन्य संगठनों द्वारा भी इस प्रकार का अभियान चलाकर ग्वालियर पुलिस का नषा मुक्ति ग्वालियर व प्रदेष बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर उपस्थित अति. महाधिवक्ता म.प्र. हाईकोर्ट अंकुर मोदी, एएसपी सुमन गुर्जर, सीएसपी विष्वविद्यालय हिना खान, डीएसपी मुख्यालय रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भी नषा मुक्ति जागरूकता बोर्ड पर हस्ताक्षर कर लोगों को नषे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
‘‘नषे से दूरी है जरूरी’’ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एएसपी सुमन गुर्जर द्वारा ग्वालियर में गूंज एफएम के माध्यम से आमजन से चर्चा की जाकर नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय और सहायता प्राप्त करने के साधनों की जानकारी दी गई तथा स्टॉफ को भी नषे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गूंज एफएम रेडियो के माध्यम से दर्षकों से रूबरू होते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बताया कि, नशा न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिये इससे हमेशा दूर रहें व अपने परिजन व दोस्तों को भी इससे बचकर रहने के लिये प्रेरित करे, साथ ही कहा कि, इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के पुलिस के प्रयासों में सहभागी बने।
