कांवड़ियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त कियाए मृतक के परिजनों को 4.4 लाख रूपये की सहायता

ग्वालियर . सड़क हादसे में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में 4 कांवड़ियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने मृतक के निकटतम परिवारजनों को राज्य शासन द्वारा 4.4 लाख की सहायता राशि की स्वीकृति दी है।
ज्ञात हो गत रात्रि शिवपुरी लिंक रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में 4 कांवड़ियों का निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अस्पताल जाकर दुर्घटना में घायल हुए 2 कांवड़ियों का स्वास्थ्य हाल देखा तथा चिकित्सकों को बेहतर एवं निरू शुल्क इलाज करने के निर्देश दिए। इसके साथ कहा कि पीड़ितों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2025 को रात्रि 12रू30 से 1 के मध्य शीतला माता मंदिर चौराहा, शिवपुरी लिंक रोड पर घाटीगांव निवासी 6 कांवड़ियों को एक अनियंत्रित कार द्वारा टक्कर मारे जाने से 4 कांवड़ियों की मृत्यु हो गई और 2  कांवड़िया घायल हैं। कार चालक मौक़े से फ़रार हो गया थाए जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना में घाटीगांव निवासी मृतक वकील पुत्र गिरवर. 40ए रमेश पुत्र पांडेय . 38ए दिनेश पुत्र बेताल . 21 एवं छोटू पुत्र अंतराम . 18 वर्ष शामिल है तथा  दो कांवड़िया घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *