गाजियाबाद में फर्जी दूतावास, फर्जी राजदूत और विदेश मंत्रालय की मुहर जब्त

गाजियाबाद. एक पॉश कॉलोनी मे उस समय हड़कम्प मच गया जब यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) ने एक आलीशान कोठी पर छापा मारा। इस छापे में एक ऐसा फर्जी दूतावास पकड़ा गया। जिसे देखकर स्वयं अधिकारी भी चौंक गये। गिरफ्तार किये गये शख्स का नाम हर्षवर्द्धन जैन है। जो कविनगर, गाजियाबाद का निवासी है।
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी हर्षवर्द्धन स्वयं को वेस्ट अफ्रीका, सर्बोगा, पोउलीविया और लोदोनिया जैसे काल्पनिक या माइक्रा नेशन्स के राजदूत बताकर कई वर्षो से एक फर्जी दूतावास चला रहा था। यूपी एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कविनगर गाजियाबाद में एक कोठी किराये पर ले रखी थी। वहां वेस्ट अफ्रीका दूतावास के नाम से फर्जी दूतावास खोल रखा था। आरोपी के पास से 4 डिप्लोमैटिक नम्बर प्लेट वाली लग्जरी गाडि़यां 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट और विदेश मंत्रालय की नकली मुहरें बरामद की गयी है। यही नहीं, उसके पास 34 अलग-अलग विदेशी कम्पनियां और देशों की मोहरें, फर्जी प्रेस कार्ड, पैनकार्ड और लगभग 44.7 लाख रूपये नगद कैश मिले हैं। इसके अलावा कई फॉरेन करेंसी और कुछ 18 डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट भी बरामद की गयी है। आरोपी हर्षवर्धन लोगकों को झांसे में लेने के लिये पीएम, राष्ट्रपति औरे अन्य वीआईपी हस्तियों के साथ मॉर्फ की गयी तस्वीरों का उपयोग करता था। सोशल मीडिया और वेबसाइटस पर इन्हीं फर्जी फोटोजके माध्यम से लोगों को बातों में फंसाता था और उन्हें झांसे में लेकर विदेशों में काम दिलाने के नाम पर बड़ी दलाली करता था।
शैल कंपनियों और हवाला रैकेट से कनेक्शन
एसटीएफ के अनुसार आरोपी हर्षवर्धन का मुख्य काम विदेश में नौकरी के नाम पर दलाली, फर्जी दस्तावेज बनवाना और शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला ट्रॉजेंक्शन करना है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी विवादों में रह चुका है। वर्ष 2011 में अवैध सैटेलाइट फोन रखने के मामले में उसके खिलाफ थाना कविनगर में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा उसका नाम कुख्यात चन्द्रासवामी और इंटरनेशनल आर्म्स डीलर अदनान खगोशी के संपर्को में भी जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *