फर्जी गोलीेकांड का मास्टरमाइंड साथी समेत मुरैना से गिरफ्तार
ग्वालियर. पुलिस ने मुरैना के एक सिनेमा हॉल से फर्जी गोलीकांड के आरोपी सचिन फागुना, उसके साथी अरूण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास के मामले में एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद 7वें दिन ही उसने 9 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की रंजिश का बदला लेने के लिये अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी गोलीकांड को अंजाम दिया था।
स्वयं अपने साथी को गोली मार कर दुश्मनों के नाम एफआईआर दर्ज कराने की षडयंत्र रचा था। यह पूरी साजिश की प्लानिंग वह सैंन्ट्रल जेल से ही करके आया था। लेकिन पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का पर्दाफाश कर कथित फरियादी को ही आरोपी बनाया है। पकड़े गये आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्या है मामला
दरअसल, ग्वालियर के उटीला इलाके में 26 जून की रात लगभग 11.30 बजे कंट्रोल रूम से पुलिस को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि सौंसा रोड पर एक युवक को गोली मार दी गई है। यह सूचना घायल बृजेश परिहार ने दी थी। तत्काल उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत मौके पर पहुंचे। सबसे पहले घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। अपने बयान में बृजेश ने कहा कि जारगा निवासी दीपू जाटव, भारत उर्फ करुआ जाटव, विनोद, लखन व अन्य ने हमला किया है। देर रात गोलीबारी की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई। जैसे-जैसे पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो एक के बाद एक ऐसे क्लू मिलते गए, जिससे इस गोलीकांड की जांच फर्जी कांड की तरफ जाने लगी। जब कथित हमलावरों के गांव पुलिस पहुंची तो वह अपने-अपने घर में सोते मिले। उनकी मोबाइल लोकेशन सुबह से गांव की ही थी। साथ ही पता लगा कि जिन लोगों के नाम हमलावरों में लिखाए हैं उनसे बदमाश सचिन फागुना का 9 बीघा जमीन की रजिस्ट्री को लेकर रंजिश चल रही थी। उनको फंसाने के लिए ही यह साजिश रची गई।
ऐसे खुला मामला
पुलिस को घायल बृजेश परिहार औरे गोलीबारी की घटना के चश्मदीद मनोज गुर्जर के मोबाइल चेक करने पर सचिन गुर्जर से बातचीत का रिकॉर्ड मिला। मनोज को हिरासत में लेकर तस्दीक आगे बढ़ाई गयी। वहीं, सचिन के रिश्तेदार कीकाली स्कॉर्पियों की घटनास्थल पर मौजूदगी सामने आयी, जिससे शक और गहरा गया। फिर मनोज से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया था। मनोज गुर्जर ने बताया था। बृजेश को गोली मारकर सचिन और उसके साथी पैर पर तौलियां बांध कर भाग गये थे। सचिन ने ही बृजेश के मोबाइल से डायल 100 को सूचना दी थी और इसके बाद ही वह वहां से भाग निकले । पुलिस साजिश सचिन फागुना ने सेन्ट्रल जेल में रहते हुए बनाई थी।
