शिवपुरी लिंक हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने कांवडि़यों को रौंदा, 4 कांवडि़यों की मौत, कार भी पलटी, खाई से निकाले शव

खाई में गिरी कार को पुलिसकर्मियों ने सीधा किया। घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को 1 बजे एक जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है। आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवडि़यों को कुचल दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवडि़यों को कुचलते हुए वह हाइवे किनार पलट गयी। हादस में 3 कांवडि़यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कार में सवार लोग भी घायल बताये गये है। घटना की खबर मिलते ही कंपू थाना, जनकगंज, झांसी रोड, माधोगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घायलों जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। अस्पताल में 3 कांवडि़यों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। जबकि आधा दर्जन घायल बताये गये है।


क्या है घटनाक्रम
मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 1.00 बजे आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर शीतला माता मंदिर गेट के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पीछे की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। कार ने हाइवे किनारे पैदल-पैदल जा रहे कांवड़ियों के एक समूह को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह कांवड़ियों को रौंदते हुए हाइवे से नीचे जाकर पलट गई। कार में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। मृतक व घायल सभी कांवड़िए सिमरिया पंचायत घाटीगांव के रहने वाले बताए गए हैं। यह सभी भदावना से कांवड़ भरकर घाटीगांव जा रहे थे। जहां बुधवार को इस कांवड़ में भरे गंगाजल से महादेव का अभिषेक करना था। हादसे के बाद हाइवे पर तनाव का माहौल था, जिस कारण शहर के आधा दर्जन थानों का फोर्स वहां पहुंचा दिया गया है।
एक्सीडेंट में 4 कांवडि़यों की मौत
मंगलवार-बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी 3 कांवडि़यों की पहचान हो गयी है। यह तीनों ही घाटीगांव की सिमरिया पंचायत के रहने वाले हैं। यह तीनों घांटीगांव सिमरिया के सीडना चक के बताये गये हैं जिसमें मृतकों में पूरन बंजारा, रमेश बंजारा, दिनेश बंजारा और धमेन्द्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
35 किमी दूर रह गया था घर
मृतक व घायल भदावना कुण्ड उटीला से कांवड भरकर घाटीगांव के सिमरिया जा रहे थे। वह आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर तिराहा पर पहुंच गये थे। अब वह अपने  व गांव से सिर्फ 35 किमी की दूरी पर रह गये थे। सभी कांवडि़यों में एक उत्साह और जोश था। करीब उनकी यात्रा पूरी होने वाली थी। लेकिन तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी जान ले ली। घटना का पता चलते ही हाइवे के आसपास रहने वाले लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गये। मृतक व घायलों की पहचान होने के बाद उनके परिजन भी घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचाया। ऐसा पता लगा है कि 2 दिन पहले ही यह घाटीगांव के सिमरिया पंचायत में बंजारों का पुरा से एक परिवार वसमाज के लोग कांवड भरने के लिये निकले थे।
कार का टायर बर्स्ट होने की खबर
पुलिस अफसरों से पता लगा है कि कार का टायर बर्स्ट हो गया था, जिस कारण तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचलते हुए हाइवे से नीचे झाड़ियों में पलट गई। कार में सवार लोग भी घायल है, लेकिन एयरबैग खुलने से जान बच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *