22 से 26 जुलाई तक 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
ग्वालियर सीमा सुरक्षा बल के इस 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का उद्देश्य न केवल जवानों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिये तैयार करना है बल्कि इसका उद्देश्य जवानों के नियमित दिनचर्या की एकरसता को तोड़ना व सीमा प्रहरियों के बीच गर्व और उपलब्धि की भावना पैदा करना भी है। बी.एस.एफ के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिये कठिन परिस्थितियों में डटे रहते है और इस तरह की परिस्थितियों से मानसिक और शरीरिक रूप से निपटने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हर स्तर पर किया जाता रहा है।
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर, में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बडे ही जोश और हर्षोउल्लास के साथ 22 जुलाई 2025 को शाम 0:30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस, एडीजी / निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी, के द्वारा किया गया । अवगत कराया कि वर्ष 2029 में Police & Fire Games का आयोजन भारत में किया जायेगा । इस दिशा में अधिक से अधिक पदक प्राप्त करने हेतु अभी से ही प्रयास किये जाए। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वाधान में 22 से 26 जुलाई तक 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी में किया जा रहा है । सीमांत मुख्यालयों से आयी कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें पूर्वी कमान से दक्षिण बंगाल, उत्तर बंगाल, गुवाहटी, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम सीमांत की टीमें एवं पश्चिमी कमान से जम्मू, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात सीमांत की टीमें शामिल है। इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के कुल 355 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
उद्घाटन के दौरान 800 मीटर दौड़ तथा 100 मीटर मुख्य दौड़ का आयोजन किया गया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आरक्षक अजय कुमार, सीमांत मुख्यालय- उत्तर बंगाल तथा 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आरक्षक आर हिमालय चंद्रकांत, सीमांत मुख्यालय- कश्मीर रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं का पदक अलंकरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह प्रतियोगिता आगामी चार दिनों (26 जुलाई 2025) तक चलेगी, जिसके दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने लायक होगा।
