बिरला अस्पताल की महिला गार्ड ने सीनियर गार्ड पर दर्ज कराई एफआईआर, संबंध बनाओगी तो नौकरी आराम से कटेगी

ग्वालियर. एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को उसके ही सीनियर गार्ड ने यौन उत्पीड़न किया है। महिला को सीनियर उसके साथ शारीरिक संबंध के लिये दबाव डाल रहा था। सीनियर सिक्योरिटी गार्ड कहता था कि मेरे साथ संबंध बनाओगी तो नौकरी पर कोई परेशानी नहीं आयेगी। हमेशा मजे करोगी। जब महिला ने विरोध किया ता आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवा दिया।
नौकरी से निकलवाने के बाद भी आरोपी उसे गेस्ट हाउस में मिलने और नौकरी लगवाने की बात कहकर संबंध बनाने दबाव डालता रहा। घटना गोला का मंदिर स्थित बिरला अस्पताल की है। महिला ने अब जाकर अपने पति को पूरी बात बताई और फिरी गोला का मंदिर थाना पहुंची। पुलिस ने सोमवार की रात लगभग 12 आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने गेस्ट हाउस में मिलने के लिये बुलाया था
नौकरी से निकाले जाने के बाद से ही नरेन्द्र को मौका मिल गया और वह उसे वापिस जॉब लगवाने के नाम पर कॉल कर परेशान करने लगा। वह पुराने गेस्ट हाउस में मिलने के लिया बुला रहा था। जब उसका नम्बर ब्लैकलिस्ट किया तो वह दूसरे नम्बरों से परेशान करने लगा और बदनाम करने की धमकी देने लगा तो ज बवह उससे परेशान हो गयी तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
बिरला अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत थी
शहर के झांसी रोड नाका चंद्रवदनी निवासी 33 वर्षीय विवाहिता महिला कुछ समय पहले तक गोला का मंदिर बिड़ला हॉस्पिटल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड पदस्थ थी। यही पर नरेंद्र सिंह गुर्जर भी बतौर गार्ड पदस्थ था। शुरू से ही नरेंद्र की महिला पर नजर थी। वह उसे आए दिन परेशान करता था। नरेंद्र का कहना होता था कि वह उसे अच्छी लगती है। यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती है तो नौकरी में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। वह काम पर नहीं भी आएगी ताे वह सब कुछ संभाल लेगा। जब महिला ने नरेन्द्र गुर्जर की बात नहीं मानी तो वही उसकी फर्जी शिकायत करने लगा। कुछ दिन बाद महिला व दो अन्य गार्ड को नौकरी से हटा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *