LatestNewsराज्य

चांदी ऑलटाइम हाई पर, 787 बढ़कर 1.14 लाख किलो हुई, सोना भी 467 महंगा हुआ

नई दिल्ली. चांदी आज यानी 22 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत 787 बढकर 114252 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी 113465 पर थी। वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया। 24 कैरेट सोने का दाम 467 बढकर 99363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम 98896 पर था। सोने ने 8 जून को 99454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।


इस साल 1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते है कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *