गिरवाई में पुलिस ने छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जन जागरूकता अभियान
ग्वालियर गिरवाई में समर्थ गंगा एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित द पेसिफिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, -“नशे से दूरी है जरूरी “जन जागरुकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं व शिक्षकगण को नशे के दुष्प्रभाव व बचाव के संबंध में जागरुक किया गया। साथ में हेल्प लाईन नंबर 14446 के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान सेवानिवृत आईपीएस गाजीराम मीणा ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत जागरूक किया और उन्हें आजीवन नशे से दूर रहने के लिए समझाया तथा छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म दिखाकर भी जागरूक किया गया एवं जन जागरुकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर गिरवाई थाना एसआई शैलजा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं से नशे से दूरी बनाये नशे से स्वयं का शरीर के साथ परिवार भी बर्बाद हो जाता है।
इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती निर्मला मीणा, प्राचार्य सतीश शर्मा एवं स्कूल के समस्त पदाधिकारीगण मैजूद थे एवं थाना गिरवाई का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
