BSF की दीक्षांत परेड में 52 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक ने ली शपथ

पास आउट परेड के दौरान तिरंगा लेकर चलते उपनिरीक्षक। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक डॉ. शमशेरर सिंह रहें। दीक्षांत परेड में 52 प्रशिक्षु अधिकारियों ने देश की एकता और अखण्डता की रक्षा की शपथ ली है। इनमें 2 महिला प्रशिक्षु भी शामिल है। प्रशिक्षुओं में 1 स्नातकोत्तर, 49 स्नातक और 2 विशेष तकनीकी योग्यता वाले अधिकारी भी है।
निशानेबाजी और मार्शल आर्ट भी सीखा
50 सप्ताह के प्रशिक्षण में अधिकारियों को कई विषयों में पारंगत किया गया। इनमें शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल और युद्ध कौशल शामिल हैं। निशानेबाजी, मार्शल आर्ट और कानूनी ज्ञान भी दिया गया। मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन और सीमा निगरानी का प्रशिक्षण भी शामिल था। प्रशिक्षुओं को आतंकवाद से निपटने की तैयारी के साथ वाहन चलाना, कंप्यूटर, तैराकी और घुड़सवारी भी सिखाई गई। महानिरीक्षक ब्रजेश कुमार, उमेद सिंह और कमांडर जसबीर सिंह की टीम ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा भी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *