कॉम्बिंग गश्त में 313 गुण्डें चेक किये, रातभर चले ऑपरेशन में 215 वांरटी सलाखों के पीछे
ग्वालियर. पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड़ में है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस ने जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त कर 215 वारंटी गिरफ्तारी किये। वहीं, 313 और हिस्ट्री के घर जाकर गतिविधियां चेक की गयी है। देहात में एक वारंटी पुलिस को देख भागा, लेकिन पीछे से घेराबंदी पहले से थी। उसे भी पकड़ भी लिया गया। पुलिस ने इस बार गश्त का पैटर्न बदला है। पहले यह कार्यवाही रविवार की रात होती है। लेकिन अब दिन बदल बदलकर अचानक दविश दी जा रही है ताकि अपराधी सतर्क न रह सकें।
शहर और देहात में 50 से अधिक पुलिस टीमों ने एक साथ कॉम्बिंग गश्त की। इसमें 112 स्थाई वारंटी और 103 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गये। इनमें से कई ऐसे थे। जो माह से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस टीमों ने 163 पुराने गुण्डों और 150 हिस्ट्रीशीटर के घर जाकर चेक किया । इस वक्त किन गतिविधियों में लिप्त है।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान शहर में रिमझिम बारिश भी हो रही थी, लेकिन अफसरों ने कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मॉल एरिया जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में देर रात तक चेकिंग चलती रही। गश्त के दौरान तीन शराब तस्कर पकड़े गए। एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा गया, जबकि एक युवक के खिलाफ शांति भंग करने का केस दर्ज किया गया। सड़क पर बेवजह घूम रहे कई युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
बदमाशों के मामले में जीरो टॉलरेंस-एसएसपी
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा है कि जिले की सीमाओं में अपराध और अपराधियों के लिये कोई जगह नहीं है। पुलिस का उद्देश्य है कि आम लोग चैन से रहे। इसलिये बदमाशों पर लगातर दविश दी जा रही है। टीमों को सख्त निर्देश दिये गये है कि लिस्टेड बदमाश हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचे।
