विड्रॉल को लेकर EPFO में नियम बदलने वाला है, जल्द पूरा PF अमाउंट विड्रॉल कर सकेंगे

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अकाउंट्स से रूपये निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव कर सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिटायरमेंट फंड बॉडी में एक प्रस्ताव पेश किया है। जिसमें ऐसा कहा गया है ईपीएफओ सदस्यों को हर 10 साल में 1 बार अपनी पूरी राशि या उसका कुछ हिस्सा निकालने की अनुमति दी जाये।
अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो इससे संगठित सेक्टर में कार्य करने वाले 7 करोड़ से अधिक एक्टिव ईपीएफओ सदस्यों को राहत मिलेगी। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में कहा गयाहै कि केन्द्र सरकार 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद सदस्यों की ओर से पैसा निकालने के नियमों को आसान बनाने पर विचार कर रही है। यह उन लोगों को ध्यान में रखकर विचार किया जा रहा है। जो जल्द रिटायर्ड होना चाहते है। ऐसे में वह 58 साल तक इंतजार की बजाय रिटायर्ड होते ही पूरा पीएफ अमाउंट क्लेम कर सकते है।
क्यों जरूरी है बदलाव
अभी तक ईपीएफ से पूरी रकम तभी निकाली जा सकती थी। जब कोई कर्मचारी 58 साल की उम्र में रिटायर हो या नौकरी छोड़ने के 2 माह बाद भी बेरोजगार रहे। लेकिन कई लोग ऐसे भी है। जो 35-40 साल की उम्र में करियर बदलना चाहते हैं या किसी वजह से नियमित नौकरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनके लिये बदलाव काफी मददगार होगा।
ईपीएफओ में बदलाव
प्रॉसेस को आसान बनाने के लिए ईपीएफओ ने क्‍लेम वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या 27 से घटाकर 18 कर दी है. इससे अब यह प्रक्रिया 3-4 दिनों में पूरी हो रही है।
अब पीएफ खाते से 90% राशि निकाली जा सकती है।  अगर 3 साल की सेवा पूरी कर ली है और उस पैसे का उपयोग घर के डाउन पेमेंट या ईएमआई में करना है।
ईपीएफ अकाउंट से UPI या ATM के जरिए तुरंत 1 लाख रुपये तक की रकम निकालने की सुविधा मिलेगी. इससे इमरजेंसी में पैसा निकालना आसान हो जाएगा ।
पहले एक लाख रुपये तक के क्‍लेम का ऑटोमैटिक निपटारा हो जाता था, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. इसके लिए वेरिफिकेशन की आवश्‍यकता नहीं होगी ।
गौरतल‍ब है कि ईपीएफ अकाउंट से निकासी को लेकर सरकार समय-समय पर बदलाव करती रहती है, ताकि प्राइवेट सेक्‍टर के कर्मचारियों के लिए ज्‍यादा सरल प्रॉसेस मिले । ये बदलाव भी इसीलिए किए गए हैं, ताकि इमरजेंसी के समय बिना परेशानी के कर्मचारी अपने पैसे का यूज कर पाएं. बता दें पीएफ अकाउंट में 12 फीसदी का योगदान कर्मचारी और 12 फीसदी का योगदान नियोक्‍ता की ओर से दिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *