ग्वालियर समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा

ग्वालियर. प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से छतरपुर, टीकमगढ, सतना, गुना समेत कई जिलों में बाढ जैसे हालात है। कई गांव में पानी में डूबे रहे तो डैम ओवरफ्लो हो गए। शनिवार को सिस्टम कमजोर होगा लेकिन ग्वालियर समेत 16 जिलों में बाढ का खतरा है। शिवपुरी में आज भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। जिन जिलों में बाढ का खतरा है उनमें ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना, टीकमगढ, अशोकनगर, दतिया, गुना, मुरैना, राजगढ, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिले शामिल है। यहां शुक्रवार को भारी बारिश का दौर चला। वहीं शनिवार को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें ग्वालियर, मुरैन, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ आगर-मालवा, राजगढ, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल है। अगले 24 में यहां साढे 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

शुक्रवार को शिवपुरी, छतरपुर और ढीकमगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। - Dainik Bhaskar
मपी में आज भी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, एक डिप्रेशन भी एक्टिव है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में अति भारी और भारी बारिश का दौर रहा। शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश होगी, लेकिन इसके बाद सिस्टम के कमजोर होने की संभावना है। बता दें कि इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसत 20.1 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 11.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8.3 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। अबकी बार पूर्वी हिस्से में मानसून मेहरबान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *