दो परिवारों के बीच हुई फायरिंग और चले लाठी -डंडे, छत पर चलने को लेकर हुआ झगड़ा, फायरिंग में 3 लोग जख्मी

मुरैना. छत पर चढ़ने की बात को लेकर 2 परिवारों में लाठी-डंडे और गोलियां चली। 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। उनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मारपीट और फायरिंग का वीडियो सामने आया है। घटना देवगढ़ के सिरोही गांव में मंगलवार की शाम की है। रजक परिवार की बकरी कुशवाह परिवार के घर में घुस गयी थी। बकरी को पकड़ने के लिये रजक परिवार के कुछ लोग कुशवाह के मकान की छत पर चढ़ गये। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि मारपीट में बदल गयी। दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर ताबड़तोड़ पर हमला कर दिया। एक ही परिवार के 3 लोग वीरेन्द्र, सोनेराम और गोलू कुशवाह घायल है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मारपीट और फायरिंग की तीन तस्वीरें…

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले लाठी-डंडों से वार किए।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले लाठी-डंडों से वार किए।
रजक परिवार का एक युवक कट्टा ले आया।
रजक परिवार का एक युवक कट्टा ले आया।
युवक ने कुशवाहा परिवार पर फायरिंग की।
युवक ने कुशवाहा परिवार पर फायरिंग की।

घायल बोले कि हम पर चलाई गोली
घायलों ने पुलिस को बताया कि रमेश रजक, मनेन्द्र रजक, भूपेन्द्र रजक और सौरभ ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया और कट्टे से फायरिंग की है। घायलों के परिजन ने देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। यह पहली बार नहीं था जब विवाद हुआ तो दोनों परिवारों के बीच तनातनी रहती थी। वह आपस में बातचीत भी नहीं करते हैं। मारपीट में दोनों परिवार के 12 लोग शामिल थे।
पुलिस ने केस दर्ज किया
देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *