मंदिरों की कृषि भूमि नीलामी के विरोध कलेक्ट्रेट में धरना पर बैठे पुजारी

ग्वालियर. भितरवार के धूमेश्वर धाम मंदिर की कृषि भूमि की नीलामी के विरोध में संभागभर आये पुजारियों की महापंचायत में कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच एसडीएम अनिल राघव ने पुजारियों के बीच पहुंचकर उनसे धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी तो नहीं। इस संबंध में पुजारियों का कहना था कि हमने एडीएम से पत्र देकर अनुमति मांगी तो उन्होंने हमसे कहा था आपने पहली सूचना दे दी यही अनुमति है। इस बीच थाना विश्वविद्यालय के टीआई रविन्द्र जाटव भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है।
धूमेश्वर धाम के महंत अनिरूद्धधवन महाराज ने कि हमारी मांग है कि मंदिरों के कृषि भूमि को नीलाम नहीं किया जाये। इसी बात को लेकर हम राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। हम शांतिपूर्ण तरीके अपनी मांग शासन के समक्ष रखना चाह रहे हैं। इसी मांग को लेकर हम कलेक्ट्रेट पर धरना व घेराव की मांग को लेकर बैठे हैं।
क्या है मामला
प्रशासन का नया नियम 20 बीघा से अधिक जमीन वाले मंदिरों पर लागू होगा। डबरा-भितरवार क्षेत्र में 513 माफी के मंदिर हैं, जिनके पास कुल 3,198 हेक्टेयर जमीन है। इनमें से 35 मंदिरों के पास 4 हेक्टेयर से अधिक भूमि है। नए नियम के तहत तहसीलदार दोनों फसल सीजन के लिए जमीन की नीलामी करेंगे। नीलामी से प्राप्त राशि मंदिर के खाते में जमा की जाएगी। इस धन का उपयोग जर्जर मंदिरों की मरम्मत में किया जाएगा। पुजारियों का कहना है कि कई मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण है। वे कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पुजारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने नियम में बदलाव नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे।
