Uncategorized

चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को मारी तलवार, पैर में आर-पार हो गयी, 20 मिनट तक सड़क पर पड़ी रहीं महिला

सपना और उसके पति की शादी के समय की फोटो।

ग्वालियर. नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी पर तलवार से अटैक कर दिया। घटना शनिवार की सुबह हेलीपेड कॉलोनी में हुई है। चरित्र संदेह के चलते युवक ने पत्नी पर ताबड़तोड हमले किये हैं। तलवार महिला के पैर के आर-पार हो गयी है। महिला सड़क पर लगभग 20 मिनट तक तड़पती रही, रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
इधर, मौके से फरार हुए युवक अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने किये का कोई पछतावा नहीं है। पत्नी के चरित्र पर संदेह है। जिसके चलते उसने ह मला किया था। फिलहाल पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार है।

पति के हमले से घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। - Dainik Bhaskar
महिला ने 2 वार हाथ पर झेले
शहर के गोल पहाडि़या निवासी सपना जाधव 35, से 6 माह से पति अमित जाधव से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह अलग रह रही है। वह हैलीपेड कॉलोनी में एक घर में काम करती है। शनिवार की सुबह ज बवह काम पर पहुंची तो उसके कुछ देर बाद पति भी वहां पर आ धमका। सपना के बाहर आते ही तलवार से उस पर हमला बोल दिया। 2 वार सपना ने हाथ पर झेले, लेकिन तीसरा बार महिला की जांघ में लगा और तलवार आर पार हो गयी। जिसके बाद वह सड़क पर ही गिर पड़ी और इसके बाद हमलावार पति वहां से भाग निकला। पुलिस ने घटना के बाद दविश देकर हमलावार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की कहानी पुलिस को सुनाई है। जबकि पुलिस का पता लगाहै िकवह स्वयं अन्य महिला से शादी रचाकर रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *