Uncategorized

व्यापारियों ने कहा हमारा सामान दुकान के अंदर रहेगा, सफेद लाइन के बाद ट्रेफिक पुलिस कार्यवाही के लिए स्वतंत्र

ग्वालियर, – शहर ही नहीं प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र, दाल बाजार एवं लोहिया बाजार की “यातायात व कानून व्यवस्था” में व्यापक सुधार हेतु एक वृहद बैठक का आयोजन आज ‘चेम्बर भवन’ में किया गया ।बैठक के प्रारम्भ में अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बैठक में कहाकि प्रत्येक बाजार की संरचना व आवश्‍यकता के अनुसार ट्रेफिक व्यवस्था होनी चाहिए । आपने इस अवसर पर थाना इंदरगंज व कोतवाली के टीआई से उक्त दोनों बाजारों की ट्रेफिक व्यवस्था के सुगम संचालन में सहयोग करने के लिए भी कहा । आपने कहाकि थाना स्तर पर वीट प्रभारी भी यदि ट्रेफिक सुधार के लिए कार्य करेंगे, तब अवश्‍य ही सकारात्मक परिणाम आएँगे । आज की बैठक में व्यापारियों व प्रशासन द्वारा चर्चा के माध्यम से जो भी प्लान तय होगा, उसका हम सभी को दृढ़ता पूर्वक पालन करना होगा ।
बैठक का संचालन कर रहे सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहाकि हम सभी व्यवसाई एक सकारात्मक सोच के साथ प्लान बनाएँ, इसका लाभ हम सभी को मिलेगा । आज हम सभी व्यवसाईयों को ऑनलाईन व्यापार का सामना करना पड़ रहा है । इसलिए यह आवश्‍यक है कि हम इस प्रकार का प्लान बनाएँ कि हमें गाड़ी कहीं भी पार्क करनी पड़े, परन्तु प्रतिष्ठान के सामने का स्थान रिक्त रहना चाहिए, ताकि ग्राहक आसानी से अंदर आ सके । साथ ही आपने कहाकि दोनों बाजारों में सड़क को दोनों ओर लाईन डाली जानी चाहिए और इस लाइन के अंदर ही वाहन खड़े हो यह सख्ती के साथ व्यवस्था होनी चाहिए । कोई व्यवसाई यदि नियम का उल्लंघन करता है, तब चेम्बर अथवा कोई अन्य को उसकी सिफारिश नहीं करनी चाहिए ।
दालबाजार 
सड़क के दोनों ओर 12.5 फीट पर लाईनिंग की जाएगी और लाईन के बाहर खड़े वाहन व ठेला पर कार्यवाही की जाएगी ।
कोई भी व्यवसाई अपना सामान दुकान के बाहर सड़क पर नहीं रखेगा और यदि कोई सामान बाहर रखेगा, तब प्रशासन चालान की कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है ।
कोई भी खाली वाहन (लोडिंग गाड़ी) बाजार के अंदर खड़ी करके नहीं जाएगा ।
नाट्य मंदिर के सामने लोडिंग पार्किंग बनाई जाएगी और संकेतक लगाए जाएँगे ।
लोहिया बाजार 
दुकान के बाहर कोई सामान नहीं रखा जाएगा ।
एक गाड़ी के बाद दूसरी गाड़ी खड़ी नहीं होगी ।
इन दोनों प्रमुख बाजारों में चूंकि ट्रेफिक का काफी लोड है । इसलिए इन दोनों बाजारों को जोड़ने वाले लिंक मार्गों (गलियों) को वाहनों के आवागमन हेतु खाली कराया जाएगा, ताकि इन दोनों बाजारों का कुछ ट्रेफिक इन गलियों में डायवर्ड होकर, मुख्य बाजार में ट्रेफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके ।
इंदरगंज व कोतवाली पुलिस थाना का स्टॉफ भी ट्रेफिक के सुगम संचालन हेतु तत्पर रहेगा ।
राजपायगा पार्किंग को चालू किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş