खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में दुकानदारों ने श्रद्धालाुओ ंका लाठी-डंडों से की मारपीट, वर्षा से बचने दुकान में खड़े हुए थे

सीकर. खाटू श्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक दुकानदार ने दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को इसलिये पीट दिया क्योंकि वर्षा से बचने के लिये वह उसकी दुकान में चले गये थे। मामला शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे का है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि दुकानदार श्रद्धालुओं पर लाठी डंडे बरसा रहे हैं मारपीट कर रहे हैं। एमसी से आये श्रद्धालुओं का कहना है कि इस कहासुनी में दुकानदारों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की है। यहां तक की उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन तक तोड़ दी है।

तस्वीरों में देखें…कैसे श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट…

खाटूश्याम जी के बीच बाजार में दुकानदारों और श्रद्धालुओं में मारपीट हुई।
खाटूश्याम जी के बीच बाजार में दुकानदारों और श्रद्धालुओं में मारपीट हुई।
इस दौरान दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के परिवार के लोगों को डंडों से पीटा।
इस दौरान दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के परिवार के लोगों को डंडों से पीटा।
बीच बचाव के दौरान महिला श्रद्धालु ने भी डंडे से दुकानदार की पिटाई की।
बीच बचाव के दौरान महिला श्रद्धालु ने भी डंडे से दुकानदार की पिटाई की।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इसमें नजर आ रहा है कि महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इसमें नजर आ रहा है कि महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
श्रद्धालुओं के परिवार को दुकानदारों ने बुरी तरह से पीटा।
श्रद्धालुओं के परिवार को दुकानदारों ने बुरी तरह से पीटा।

बारिश से बचने के लिए दुकान में घुसे थे, धक्का-मुक्की भी की
खाटूश्यामजी एसएचओ पवन चौबे ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मध्यप्रदेश से कुछ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए खाटूश्यामजी आए हुए थे। खाटू में बारिश हो रही थी। श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए श्याम कुंड जाने वाले रास्ते पर एक दुकान में रुक गए। इस पर दुकानदार ने इन्हें बार जाने को कहा लेकिन बारिश के चलते उन्होंने वहीं पर रुकने की गुहार लगाई। इसी बात को लेकर दुकानदार ने धक्का-मुक्की कर मारपीट शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया।
घटना का सीसीटीवी आया सामने, चार लोगों को किया गिरफ्तार
इस पूरी घटना का वीडियो और सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की है। दुकानदारों का कहना था कि कि श्रद्धालुओं ने दुकान में बिना अनुमति घुसकर हंगामा किया। इस घटना से भक्तों में आक्रोश फैल रहा है। वहीं एसएचओ ने बताया कि इस मामले में चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। वहीं अभी श्रद्धालुओं की ओर से दुकानदारों के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दी है। ऐसे में जब रिपोर्ट मिल जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चारों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *