8th Pay Commission-सरकारी कर्मचारियों के लिये खुशखबरी-8वें वेतन आयोग से वेतन में होगी बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली. करोड़ों सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस दौरान एक खबर ने इनकी खुशी और बढ़ा दी है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वेतनआयोग के लागू होने से कर्मचारियों के वेतन में 30 से 34%  तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म एम्बिट कैपीटल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वेतन और पेंशन में 30-34%  की वृद्धि कर सकता है। जिससे करीब 1.1 करोड़ लोगों को लाभ होगा। नया वेतनमान जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। लेकिन इसके लिये पहले वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार करनी होगी। फिर सरकार को भेजनी होगी और उसके मंजूरी देनी होगी। अभी तक सिर्फ ऐलान ही हुआ है। आयोग का अध्यक्ष कौन होगा। उसका कार्यकाल क्या होगा? अभी यह फैसला होना शेष है।
किसे मिलेगा यह लाभ
8वें वेतन आयोग से लगभग 1.1 करोड लोगों को फायदा मिल सकता है। जिनमें लगभग 44 लाख केन्द्र सरकार के कर्मचारी और करीब 68 लाख पेंसनर्स है। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्ते और रिटायरमेंट, बेनीफिट में ग्रोथ होगी।
क्‍या रहा है सैलरी बढ़ोतरी का इतिहास?
पिछले वेतन आयोगों ने कई लेवल पर सैलरी ग्रोथ दिखाई है. 6वें वेतन आयोग (2006) ने कुल वेतन और भत्तों में लगभग 54% की ग्रोथ दी थी । इसके बाद 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू किया गया, तब बेसिक सैलरी में 14.3% और अन्‍य भत्ते जोड़ने के बाद पहले साल में करीब 23 फीसदी की ग्रोथ दिखाई थी ।
कैसे किया जाता है सैलरी का कैलकुलेशन?
एक सरकारी कर्मचारी की सैलरी में मूल वेतन, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), परिवहन भत्ता (TA), और अन्य छोटे-मोटे लाभ शामिल होते है।   समय के साथ, मूल वेतन का हिस्सा कुल पैकेज के 65% से घटकर लगभग 50% रह गया है और अन्य भत्तों का हिस्सा इससे भी ज्‍यादा हो गया है।  इन सभी को जोड़कर ही मंथली सैलरी दी जाती है।  पेंशनर्स के लिए भी इसी तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि HRA या TA नहीं दिया जाएगा।
क्‍या होता है फिटमेंट फैक्‍टर?
नए वेतन तय करने का एक खास हिस्‍सा फिटमेंट फैक्‍टर है, यह वह संख्‍या है जिसका यूज मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय किया जाता है।  उदाहरण- सातवें वेतपन आयोग ने 2.57 के फैक्‍टर का इस्‍तेमाल किया था । उस समय इसने मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह कर दिया था । रिपोर्ट कहती है कि इस बार फिटमेंट फैक्‍टर 1.83 और 2.46 के बीच हो सकता है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को कितनी बढ़ोतरी मिलेगी, इसमें सटीक आंकड़ा अहम भूमिका निभाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *