सिंधिया कन्या विद्यालय इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर 2025
ग्वालियर. सिंधिया कन्या विद्यालय में प्लेसमेंट एंड एलुमिनाई सैल (पीएसी) द्वारा एक दिवसीय इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन करियर कॉउन्सलर उर्वशी पांडेय के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में देश विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी के दल आए थे क्रमशः यूनिवर्सिटी ऑफ़ बाथ यू.के, फ्लेम यूनिवर्सिटी इंडिया, बीएमएल यूनिवर्सिटी इंडिया, ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी इंडिया, एटलस स्किलटेक यूनिवर्सिटी इंडिया, द यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिज़ोना यूएसऐ, वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इंडिया, द यूनिवर्सिटी ऑफ़ होन्ग कोंग चाइना, अशोका यूनिवर्सिटी इंडिया, यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स यूके, इल्यिनॉइज़ इंस्टीटूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सिराक्यूस यूनिवर्सिटी यूएसए, यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सेटर, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो, यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो यूके, स्विस होटल मैनेजमेंट स्विट्ज़रलैंड, कलिनारी आर्ट्स अकडेमी स्विट्ज़रलैंड, बोकोनी यूनिवर्सिटी इटली, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, लीड्स विश्वविद्यालय इंग्लैंड आदि। इस कार्यक्रम में सिंधिया कन्या विद्यालय की कक्षा 8 से 12 तक की लगभग 450 छात्राओं ने भाग लिया।
