ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को नुकसान पहुंचा है एक फोटो दिखाईये-NSA

चैन्नई. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बयान दिया है कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। डोभाल ने आइ्रआईडी मद्रास मेंअपने संबोधन के दौरान कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेशी मीडिया ने झूठी खबरें फैलाई है। मुझे एक तस्वीर दिखाईये। जिसमें भारत को नुकसान पहुंचा हो। भारत को इस बीच कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
अजीत डोभाल ने कहा है कि टेक्नोलॉजी और वॉरफेयर के बीच संबंध हमेशा अहम होता है। हमें ऑपरेशन सिंदूर पर नाज है। हमें गर्व है कि इस ऑपरेशन के दौरान हमने स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया है। हमने सीमापार 9 पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले का फैसला किया था। इनमें सीमावर्ती इलाके में एक भी ठिकाना नहीं था। हमारे सभी निशाने सटीक रहे। हमनें सिर्फ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *