पैरोल पर छूटे उम्रकैद का आरोपी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता नजर आया

ग्वालियर. केन्द्रीय जेल से पैरोल पर छूटकर आये आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी विजय शर्मा अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता हुआ दिखाई दिया है। यह घटना उटीला थाना इलाके के गुर्री गांव की है। विजय शर्मा दोहरे हत्याकांड का आरोपी है और उम्रकैद की सजा काट रहा है। गुरूवार की दोपहर का वह पैरोल पर जेल से बाहर था। गांव के एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो में विजय शर्मा आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दिख रहा है। सभी के पास हथियार हैं। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। पुलिस ने थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पैरोल का दुरुपयोग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *