VISM काॅलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक योग

ग्वालियर. VISM महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक योग किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में प्रातः 07 बजे सम्पन्न हुआ। जिसमें योग गुरू ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न लाभकारी योग आसन कराए। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने विद्यार्थियों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से शरीर में नई उर्जा का संचार होता है। यह शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। योग वैदिक काल से भारतीय जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है, यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है। इसके साथ ही उन्होंने शरीर के 07 चक्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये चक्र केवल आध्यात्मिक नहीं है ये शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *