23 जून को भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

ग्वालियर. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 23 जून को शहर सहित अंचल में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट है। जून में वाली बारिश रेकॉर्ड तोड़ सकती है। अरब सागर से आए सिस्टम की वजह से बारिश हो रही है। इस कारण प्रदेश के पूर्वी, मध्य व दक्षिण की तुलना में ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। जून में अब तक 132.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है जो औसद से 688 फीसद है। जबलपुर, भोपाल रीजन की तुलना में ग्वालियर अंचल में ज्यादा बारिश हुई है।
23 जून को भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक भोपाल डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे आ चुका है। झारखंड के पास कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसकी वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग में 23 जून को भारी व भारी से भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *