बेकाबू थार जीप ने मां-बेटी को कुचला, बेटा घायल, बाइक से मां के साथ बहन-भाई जा रहे थे मामा के घर

ग्वालियर. एक तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गयी है। जबकि बेटा घायल है।घटना शुक्रवार की रात मोतीझील के पास बदनापुरा मोड की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया था।जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है। पुलिस ने दोनों शवों को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम में भिजवाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थार जीप पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है।
क्या है मामला
शहर के निम्बाजी की खो निवासी 55 वर्षीय गौरा देवी और उनकी बेटी 20 वर्षीय गौरी कुशवाह की हादसे में मौत हुई है, जबकि गौरादेवी का बेटा सोनू कुशवाह घायल है। शुक्रवार रात को सोनू अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था। यह लोग गौरी को चार शहर का नाका स्थित ससुराल से लेकर बदनापुरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तभी मोतीझील की ओर आ रही थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी।
बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां सोनू को गंभीर हालत में होने पर भर्ती कर लिया गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सीसीटीवी तलाश रही
टक्कर मारकर भागी थार जीप का पता लगाने के लिये पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही थार का पता लगा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *