DGCA ने एयर इंडिया 3 अधिकारियों को हटाया, सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला

नई दिल्ली. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने शनिवार को एयरइंडिया के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए क्रू शेड्यूलिंग विभाग के 3 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। यह कार्यवाही एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गयी है।
जिन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। उनमें डिवीजनल वाइस प्रेसीडेंट चूरा सिंह, क्रू शेडयूलिंग चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और प्लानिंग क्रू शेडयूलिंग पायल अरोड़ा के नाम शामिल है। डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों को क्रू शेडयूलिंग की जिम्मेदारी से तत्काल हटाया जाये।
गंभीर लापरवाही में शामिल थे अधिकारी
डीजीसीए की तरफ से 20 जून का जारी आदेश के मुताबिक यह अधिकारी कई गंभीर लापरवाहियों में शामिल पाये गये। जिनमें अनाधिकृत और नियमों के खिलाफ क्रू की तैनाती, लायसेंसिंग और क्रू के विश्राम संबंधी नियमों का उल्लंघन और निगरानी व्यवस्था में व्यापक खामियां शामिल है। यह आदेश उस घटना के कुछ ही दिनों के बाद आया है। जब अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गयी थी। जिसमें 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। मृतकों में न सिर्फ विमान पर सवार लोग थे बल्कि जमीन पर मौजूद भी कई लोग शामिल थे।
10 दिनों के अंदर आतंरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
डीजीसीए ने अब निर्देश दिया है कि एयरइंडिया तत्काल इन अधिकारियों को उनकी वर्तमान ड्यूटीज से हटा दें। एयरइंडिया को इन अधिकारियों के खिलाु आतंरिक अनुशासनात्मक काय्रवाही शुरू करने और 10 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपने के आदेश दिया गया है। डीजीसीए के आदेश में कहा गया है। इन अधिकारियों के खिलाफ आतंरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही तत्काल शुरू की जाये। इस कार्यवाही की रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर सौंपी जाये। अगली सूचना तक उन्हें कोई ऐसा पद नहीं दिया जायेगा। जिसका सीधा प्रभाव उड़ान सुरक्षा और क्रू अनुपालन पर पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *