पेंशन में किया जबरदस्त इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

बिहार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बडी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा पेंशन योजना में जबरदस्त इजाफा किया है। नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद सभी वृद्धजनों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की पेंशन में करीब 175 प्रतिशत की बढोतरी हो जाएगी।
अब 1100 रुपये पेंशन मिलेगी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पेंशन को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी।
1,09,69,255 लाभार्थियों को मिलेगा फायदा
सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा, सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *