भाईयों को बुलाकर पति को बेल्ट से कराई पिटाई, दोनों पक्षों पुलिस से की शिकायत

पीठ पर बेल्ट से पीटने के निशान।

ग्वालियर. डबरा की महावीर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, लायकराम बघेल और उनकी पत्नी अनीता पाल मतभेद की वजह अलग रही। अनीता ने दतिया निवासी अपने भाईयों को बुलाया। भाई आये और लायकराम को जबरन गाड़ी में ले गये। उन्होंने बेल्ट से लायकराम की पिटाई की है।
लायकराम किसी तरह भागकर थाने पहुंचे। अनीता भी अपने भाईयों के साथ थाने आ गयी। थाने में दोनो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। लायकराम का कहना है कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के रिलेशन में है। वह अपनी जान के खतरे की वजह पत्नी से दूर रहते हैं।
लायकराम किसी तरह भागकर थाने पहुंचे। अनीता भी अपने भाइयों के साथ थाने आ गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। लायकराम का कहना है कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। वह अपनी जान के खतरे के कारण पत्नी से दूर रहते हैं। अनीता ने पलटवार करते हुए पति पर किसी अन्य महिला से संबंध का आरोप लगाया है। लायकराम ने दतिया से आए लोगों को कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का समर्थक बताया है। थाना प्रभारी शहर यशवंत गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन लिए गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *