रिमझिम वर्षा से धंसी ग्वालियर की सड़क, बारिश और आंधी का अलर्ट

ग्वालियर. वर्षा की वजह से रोड़ धंस गयी, जिससे एक तलघर भी ढह गया। आसपास के मकानों में दरारे आ गयी है। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गयी है। जिससे कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के आखिरी बचे 2 जिले मऊगंज और भिंड में भी मानसून आने की आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है। आपको याद दिला दें कि गुरूवार की दोपहर में अचलेश्वर चौराहा पर रिमझिम वर्षा की वजह से पेड गिरने से कार चालक सहित 4 फंस कर घायल हो गये थे।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
अगले कुछ घंटों में 6 जिलों- गुना, शिवपुरी, श्योपुर, रायसेन, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, सागर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, जबलपुर, दमोह और सीहोर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान 27 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम और मंडला में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *