आर्थिक रूप से कमजोर व असहायों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध – ऊर्जा मंत्री 

ऊर्जा मंत्री ने 47 ट्राई साईकिल, 2 व्हील चेयर एवं 359 हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
ग्वालियर – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को दिव्यांगों को 47 ट्राई साईकिल व 2 व्हील चेयर एवं 359 हितग्राहियों को कामकाजी महिला कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कल्याणी पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण किया। यहाँ रेसकोर्स रोड स्थित स्थानीय आवास पर यह सहायता वितरित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं अन्य जरूरतमंदों की मदद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जन समुदाय से कहा कि आप सबके सहयोग से ग्वालियर उप नगर की तस्वीर बदल रही है। केन्द्र व राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर देश व प्रदेश के विकास में जुटी हैं। सरकार से ग्वालियर उपनगर के विकास के लिये लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, इससे इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा आज ट्राई साईकिल वितरण कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। कार्यक्रम में जिन 359 हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए गए उनमें 149 कामकाजी महिला कार्ड, 94 पेंशन कार्ड एवं 116 आयुष्मान कार्ड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *